{"_id":"5ee26f3e8ebc3e431b2fb8f0","slug":"khaansee-bukhaar-se-yuvak-kee-maut-namoona-liya-farrukhabad-news-knp5650270173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी, बुखार से युवक की मौत, नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी, बुखार से युवक की मौत, नमूना लिया
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की मोर्चरी से शव से कोरोना जांच को नमूना लेकर निकलती टीम।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। होली से पहले नोएडा से घर आए युवक की बुखार, खांसी से हालत बिगड़ गई। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मृत घोषित कर दिया गया। युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए शव से नमूना लिया गया। वहीं कासगंज की एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक नोएडा में नौकरी करता था। वह होली से पहले घर आया था। चार-पांच दिन पहले बुखार आया तो गांव में दवा ले ली। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने शव से नमूना लिया।
वहीं कासगंज जिले के थाना पटियाली के दरियावगंज निवासी एक 30 वर्षीय युवती को सुबह करीब आठ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुबह 11 बजे मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना संदिग्ध मान कर पुलिस को सूचना दी। इस जानकारी पर परिजन शव लेकर चले गए। इससे हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना भेजी है।