{"_id":"618ead55dc09417923675df9","slug":"khaad-farrukhabad-news-knp663598458","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 एमटी डीएपी व 250एमटी एनपीके खाद और आयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 एमटी डीएपी व 250एमटी एनपीके खाद और आयी
विज्ञापन
नवाबगंज में खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जनपद में 1000 मीट्रिक टन डीएपी व 250 मीट्रिक टन एनपीके और आ गई है। शुक्रवार को रैक प्वाइंट से सीधे खाद का उठान हुआ।
जनपद में आलू व रबी की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी व एनपीके की मांग बढ़ी है। इसी बीच बुधवार रात कृभको की 1505 मीट्रिक टन एनपीके की रैक आ गई। इसे 50 समितियों को आवंटित किया गया। शुक्रवार को भी रैक प्वाइंट से उठान होता रहा। इसी बीच गुरुवार रात इफको की भी रैक फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें 1000 मीट्रिक टन डीएपी व 250 मीट्रिक टन एनपीके जिले को मिली है। 700 मीट्रिक टन डीएपी समितियों को भेजी जाएगी। इससे समितियों से लेकर इफको केंद्रों पर किसानों को खाद मिल सकेगी।
एआर कोआपरेटिव विजय अग्रवाल रैक प्वाइंट पर मौजूद रहकर कृभको की एनपीके का समितियों के लिए उठान कराते रहे। जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने भी रैक प्वाइंट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एआर कोआपरेटिव विजय अग्रवाल ने बताया कि शमसाबाद क्षेत्र की साधन सहकारी समिति खिनमिनी, नगला नान व बघऊ के लिए 15-15 मीट्रिक टन डीएपी भी भेज दी गई है। जिन समितियों की पीसीएफ को चेक मिला है, उन सभी समितियों को रविवार तक एनपीके व डीएपी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को निजी खाद दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवाबगंज में शाक्य बीज भंडार, एग्रीजंक्शन, मिश्रा खाद भंडार, अन्नपूर्णा खाद भंडार पर खाद वितरण की स्थिति देखी। उन्होंने खाद विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही खाद बेचने और ई-पास मशीन पर किसान का अंगूठा लगवाने के बाद ही खाद देने का अल्टीमेटम दिया। कालाबाजारी करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।