फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Keendra lie in state government loot : Siddharth

केेंद्र में झूठ, प्रदेश में लूट की सरकार : सिद्धार्थ

Sun, 09 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Keendra lie in state government loot : Siddharth

केंद्र में झूठ की और प्रदेश में लूट की सरकार चल रही

विज्ञापन
है। यह बात बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कही। वे सीपी सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जल्द ही कायमगंज विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा के भी संकेत दिए।

जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि बसपा देश में समता मूलक समाज की स्थापना का प्रयास कर रही है। बाबा साहब अंबेडकर ने दलित समाज को वोट का अधिकार देकर गैर बराबरी को समाप्त करने का बीड़ा उठाया था। आजादी के 67 साल बाद भी कोई पार्टी गैर बराबरी को समाप्त नहीं करना चाहती।

उन्होंने कहा कि सपा शासन में अब तक 300 से अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। सपा और भाजपा मिलकर दंगे करा रही हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने मुस्लिम वर्ग की 27 जातियों को पिछड़े वर्ग का दर्जा दिलाया था। बसपा ही मुस्लिमों की सच्ची हितैषी है।

कहा कि मुस्लिम समाज नेतृत्व विहीन होने से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज चरम पर है। आगामी चुनाव में सपा को बसपा की सरकार बनने का भय सता रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी को देशवासियों की नहीं सिर्फ अपनी चिंता है। उन्होंने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा जल्द किए जाने के संकेत दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थन से जिला पंचायत सदस्यों को लड़ाया जाएगा। आरक्षण घोषित होते ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर रामनरेश गौतम, सुदेश पाल, सुभाष गौतम, महेंद्र सिंह कटियार, जैमिनी राजपूत, शिशु प्रताप सिंह, जंगाली लाल बाथम, विजयपाल सिंह, ताहिर खां, रविंद्र कुमार जाटव, अकलीम अहमद, सूरजपाल उर्फ बबलू जाटव, वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed