फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kayamganj and New Bholepur division feeder closed 15 times in one day

Farrukhabad News: एक दिन में कायमगंज व न्यू भोलेपुर डिवीजन फीडर 15 बार हुआ बंद

Sat, 20 Apr 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kayamganj and New Bholepur division feeder closed 15 times in one day
फर्रुखाबाद। तापमान चढ़ते ही बिजली ट्रिपिंग शुरू हो गई है। सबसे बुरा हाल कायमगंज व नीबकरोरी डिवीजन का है। इन डिवीजनों से जुड़े फीडरों के एक दिन के आंकड़े पर नजर डालें तो सात से लेकर 50 मिनट तक बिजली कटौती हो रही है। यही नहीं कायमगंज डिवीजन 15 तो नीबकरोरी डिवीजन दस बार बंद हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल में यह हाल है तो मई और जून में उपभोक्ताओं को और ज्यादा परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जनपद में लगातार ओवरलोड फीडरों व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि आदि के कार्य चल रहे हैं। मई तक ट्रिपिंग से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


शासन के आदेश हैं कि उपभोक्ताओं को गर्मी में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो। इसके लिए बिजली विभाग संसाधनों पर करोड़ों रुपये खर्च भी कर रहा है। मगर गर्मी आते ही जनपद में ट्रिपिंग की समस्या फिर शुरू हो गई है। यह हाल तब है, जब अभी अप्रैल का महीना ही चल रहा है। 18 अप्रैल को जनपद में की गई बिजली ट्रिपिंग पर नजर डालें तो कायमगंज व नीबकरोरी डिवीजन में सबसे ज्यादा बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीबकरोरी डिवीजन के 11केवी फीडर मोहम्मदाबाद में पांच से 19 मिनट और कायमगंज डिवीजन के 11केवी फीडर तृतीय में सात से 50 मिनट बिजली कटौती हुई। कायमगंज डिवीजन 15, नीबकरोरी 10, भोलेपुर दो, फतेहगढ़ छह, न्यू भोलेपुर 15 व शमसाबाद डिवीजन चार बार बंद हुआ।

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान व अन्य योजनाओं से लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। मई तक कार्य पूर्ण हो जाएंगे, जिससे गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed