फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Karva Chauth today, married women will ask for long life after seeing their husband's face through a sieve.

Farrukhabad News: करवाचौथ आज, छलनी से पति का चेहरा देख सुहागिनें मांगेंगी लंबी उम्र

Sun, 20 Oct 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth today, married women will ask for long life after seeing their husband's face through a sieve.
फर्रुखाबाद। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। ब्यूटीपार्लर से लेकर साड़ी सेंटरों पर महिलाएं खरीददारी करने में व्यस्त थीं। करवाचौथ पूजन के लिए करीने के साथ सजाई गई छलनी और लोटा की डिमांड रही। इसके साथ ही चूड़ा, गट्टा और सींक आदि भी लोग खरीद रहे थे।
विज्ञापन


करवाचौथ को लेकर शनिवार को रेलवे रोड, सेठ गली, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, पक्कापुल, साहबगंज चौराहा, भोलेपुर, चूड़ी वाली गली और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में खरीददारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ साड़ी सेंटरों पर दिखाई दे रही थी। सुहागिनें विभिन्न वैरायटियों की साड़ियां पसंद कर रही थीं।
विज्ञापन

वहीं ब्यूटी पार्लरों पर कोई फेशियल, बैक्स, थ्रेडिंग तो कोई मेहंदी लगवा रहा था। मेहंदी लगवाने के लिए तो होड़ सी लगी थी। काफी इंतजार करने के बाद महिलाओं का नंबर मेहंदी लगाने के लिए आ रहा था। ब्यूटी पार्लरों पर ऑफर भी चल रहे थे। रेलवे रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर महिलाएं थ्रेडिंग और फेशियल करा रही थीं। इसके साथ ही कॉस्मेटिक और चूड़ी सेंटरों पर भी भीड़ थी। ब्यूटीपार्लर संचालक मंजू मिश्रा ने बताया कि करवाचौथ को लेकर उनके पास पहले से ही बुकिंग हैं। रविवार को भी फेशियल आदि की बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


सर्राफा दुकानों पर भी रही रौनक
करवाचौथ पर उपहार देने के लिए सर्राफा दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। लोग हल्के वजन के आभूषण पसंद कर रहे थे। मध्यमवर्गीय लोगों की पसंद डायमंड रिंग रही। सोने की रिकार्ड महंगाई के बावजूद बिक्री पर असर नहीं दिखा। सर्राफा दुकानदार अमित भल्ला ने बताया कि ज्यादातर लोगों को सोने के हल्के वजन की अंगूठी व कान के बाले आदि भाए।
-----------



खूब बिकी इमरती व रबड़ी
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मिष्ठान भंडारों में देर शाम तक खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। रसमलाई, रबड़ी, इमरती, गुलाब जामुन के साथ ही काजू कतली और पानी की बर्फी आदि मिठाई की जमकर बिक्री हुई। सबसे ज्यादा डिमांड इमरती और रबड़ी की रही।

------------

करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त
पांडवेश्वरनाथ के पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त सायं पांच बजकर 46 मिनट से लेकर सायं छह बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed