{"_id":"18d9e31300facba977b640d7a23b0667","slug":"karpoori-thakur-arrived-at-the-jubilee-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। बैठक और गोष्ठी का आयोजन कर याद किया।
विज्ञापन
सविता महासभा की ओर से करीब 11.30 बजे गुरुगांव देवी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर संयोजक व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। सविता ऋषि के स्वरूप में सुभाष बाबा और कर्पूरी ठाकुर के स्वरूप में देवीदयाल रथ पर विराजमान थे।
शोभायात्रा पक्कापुल, तिकोना चौकी, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय और लालदरवाजा से होते हुई क्रिश्चियन इंटर कालेज पहुंची। रास्ते में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राकेशचंद्र, रमेशचंद्र, राधेश्याम, राजकिशोर, डीआर टेलर, ओमप्रकाश, उमाशंकर, अनूप कुमार, संजीव कुमार, उपदेश कुमार, दिनेश कुमार, आशानंदा, मनोरमा, सरोजनी देवी और सपना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उधर, सविता समाज की ओर से आयोजित बैठक में विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गयालाल श्रीवास्तव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बताए पदचिह्न पर युवा चलें।
विज्ञापन
अध्यक्षता रामसेवक सविता और संचालन प्रदेश महामंत्री रामनिवास भारती ने किया। इस अवसर पर रामकिशोर श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह, अवनेश कुमार, डा. अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, वेदराम, आदि रहे।