फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   karoro mka bhugtan fansa

फाइनेंस कंपनी में करोड़ों का भुगतान फंसा, डीएम से कार्रवाई की मांग

Wed, 02 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
karoro mka bhugtan fansa
फाइनेंस कंपनी में करोड़ों का भुगतान फंसा, डीएम से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खाते की समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद एक निजी फाइनेंस कंपनी के अधिकारी करोड़ों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। मोटी रकम फंसने से परेशान अभिकर्ताओं ने बुधवार को डीएम से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फतेेहगढ़ स्थित एक फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने जिलाधिकारी से कहा कि कंपनी का रीजन कार्यालय शहर के लालगेट स्थित ठंडी सड़क पर है। ग्राहकों के आरडी, एफडी व कंपनी की विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपये जमा किए। खातों की समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद सेक्टर मैनेजर व रीजन मैनेजर भुगतान नहीं कर रहे हैं। जबकि कंपनी द्वारा भुगतान पर कोई रोक नहीं है। भुगतान करने की कहने पर ग्राहकों व अभिकर्ताओं से अभद्रता की जाती है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। राजीव कटियार, गौरव, अजय, जितेंद्र, अनुराग, दुर्वेश पाल आदि मौजूद रहे। सेक्टर मैनेजर अभय शंकर द्विवेदी ने बताया कि कंपनी के हेड आफिस से फंड नहीं भेजा जा रहा है। इसी वजह से भुगतान नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed