{"_id":"5f8733938ebc3e9bab1b8265","slug":"karmchariyo-ne-kiya-prradersan-farrukhabad-news-knp5884934100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर समस्याएं उठाईं
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी व फार्मासिस्ट के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
Link Copied
फर्रुखाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले बुधवार को समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने पेंशन बहाली, समान वेतन और संविदा कर्मियों ने स्थायी करने की मांग उठाई। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
संगठन के जिला संयोजक चक्र सिंह यादव के नेतृत्व में फार्मासिस्ट व कुछ अन्य विभागों के कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जोश में कर्मचारी कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन भूल गए। चेहरे से मास्क उतरने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग फेल हो गई। कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान सेवा पुरस्कार के बजाय केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की तीन किस्तें रोकने, प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि रोकने और 6 भत्ते समाप्त करने पर विरोध जताया। कहा कि निजीकरण को बढ़ावा देना, 50 से 55 वर्ष आयु के कर्मचारियों की जबरन सेवानिवृत्ति उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, समान काम का समान वेतन देने और सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों को अनुभव के आधार पर स्थायी करने की मांग की है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। इस दौरान परिषद के सहसंयोजक गिरीश कुमार, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जितेंद्र सिंह, पुनीत मिश्रा, एके शुक्ला आदि फार्मासिस्ट व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।