{"_id":"6a7381f22d8c5cd3f4005528","slug":"karate-players-display-their-prowess-victory-sealed-with-a-punch-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-146450-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पंच से तय हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पंच से तय हुई जीत
विज्ञापन
फोटो-31 कराटे प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंदी के सामने चुनौती पेश करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
फर्रुखाबाद। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता हुई। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में जोरदार मुकाबले किए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पंच और तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष अतुल एंथोनी दास ने बताया कि कराटे की मंडलीय प्रतियोगिता 11 अगस्त को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परिसर में होगी। कानपुर मंडल के विभिन्न कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। अंडर-14 बालक वर्ग में 25 किग्रा में मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वीर प्रताप, 30 किग्रा में इसी विद्यालय के आयुष शाक्य, 35 किग्रा में मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के श्रेयांश रस्तोगी, 40 किग्रा में जेएन मेमोरियल स्कूल के यश, 45 किग्रा में डीपीएस के रिषभ, 50 किग्रा में जेएन मेमोरियल स्कूल के अर्चित और 55 किग्रा में इसी स्कूल के अभिनय विजेता रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग में 35 किग्रा में जेएन मेमोरियल स्कूल के अंशुमन, 50 किग्रा में रस्तोगी इंटर कॉलेज के नैतिक और 62 किग्रा में राजकीय इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में अंडर-14 के 30 किग्रा में एनएकेपी इंटर कॉलेज की साक्षी, 34 किग्रा में आर दयाल एजी खान जूनियर हाईस्कूल की आर्निका एस, 38 किग्रा में एनएकेपी की अनन्या चौहान और 42 किग्रा में रामानंद इंटर कॉलेज की तृषा विजेता रहीं।
विज्ञापन
अंडर-17 बालिका वर्ग में तनिषा, श्रद्धा, वैष्णवी वर्मा, अनन्या भारद्वाज, प्रियांशी मिश्रा और पाखी सक्सेना ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत हासिल की। निर्णायक की भूमिका पारस भारद्वाज, पुष्कर भारद्वाज, विष्णु सक्सेना, अर्पिता भारद्वाज, तनिष्का दीक्षित और अभ्या मिश्रा ने निभाई। सीमा तिवारी, नीता दुबे और आकांक्षा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।