फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur: Online test can be given sitting at home for learning license, test on censored track for permanent license

कानपुर: लर्निंग लाइसेंस के लिए घर बैठे दे सकेंगे ऑनलाइन टेस्ट, परमानेंट लाइसेंस के लिए सेंसरयुक्त ट्रैक पर टेस्ट

Sun, 11 Jul 2021 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Jul 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Online test can be given sitting at home for learning license, test on censored track for permanent license
आरटीओ कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लर्निंग लाइसेंस के लिए लोगों को स्लॉट लेकर आरटीओ ऑफिस आकर टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी। अगले महीने से घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक ऐप और सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे बिना दलालों के संपर्क में आए लर्निंग लाइसेंस घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आवेदक को सिर्फ निर्धारित फीस ही ऑनलाइल भुगतान करनी होगी। लर्निंग लाइसेंस की फीस 200 रुपये है और परमानेंट लाइसेंस बनवाने की फीस 1100 रुपये है। साथ ही आरटीओ ऑफिस में भी नहीं आना होगा।
विज्ञापन


आरटीओ ऑफिस में टेस्ट का झंझट होगा खत्म
अभी तक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मिले स्लॉट यानी निर्धारित तारीख पर आरटीओ ऑफिस जाकर ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। इसमें यातायात से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। 70 प्रतिशत सही जवाब पर अभ्यर्थी को पास माना जाता है। इसके बाद घर पर लाइसेंस पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह टेस्ट घर बैठे दिया जा सकेगा। इसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है। इस महीने के अंत तक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परमानेंट लाइसेंस के लिए पनकी के आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाने पर ही पास माना जाता है और तभी परमानेंट डीएल बनता है। इसलिए वहां भी दलालों का मकड़जाल न के बराबर ही है।

आरटीओ ऑफिस में खुलेगा ऑनलाइन सेंटर
जो लोग घरों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने में अक्षम होंगे, उनके लिए आरटीओ ऑफिस सर्वोदय नगर में एक ऑनलाइन आवेदन का केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही सेंटर खुल जाएगा। खास बात यह है कि इसमें ऑनलाइन टेस्ट देने का ऐसा सिस्टम होगा, जिसमें अभ्यर्थी के अलावा दूसरा व्यक्ति टेस्ट नहीं दे सकेगा।

इस महीने के अंत तक घरों से ऑनलाइन टेस्ट देकर लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा शुरू करने की उम्मीद है। आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन केंद्र खोलने को लेकर एनआईसी, कलेक्ट्रेट से प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
संजय सिंह, आरटीओ प्रशासन, कानपुर नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed