{"_id":"62e42e586e6a2d0648401d3d","slug":"kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-out-source-bijli-vibhag-farrukhabad-news-knp7101954134","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 की नौकरी गई, 587 कर्मियों को मानदेय मिलने मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 की नौकरी गई, 587 कर्मियों को मानदेय मिलने मुश्किल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में आउटसोर्स पर तैनात 43 कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। पिछले साल 630 कर्मचारियों को रखने का टेंडर हुआ था, इस बार 43 कर्मचारियों को घटाकर 587 को ही रखा गया है। जिस फर्म को ठेका मिला, वह कर्मचारियों को मानदेय भी नहीं दे पा रही है।
विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद क्षेत्र में तीन खंड कार्यालय हैं। इनमें 38 विद्युत उपकेंद्र हैं। इन पर आउटसोर्स से वर्ष 2021 में 630 लाइनमैन, एसएसओ, सहायक लाइनमैन और सहायक एसएसओ रखे गए थे। कार्यदायी संस्था रामा कंपनी का टेंडर अप्रैल में समाप्त हो गया।
विभागीय उच्च अधिकारियों ने आउटसोर्स वर्ष 2022-23 में 587 लाइनमैन, एसएसओ और सहायकों को रखने का टेंडर निकाला था। इससे 43 कर्मचारियों की नौकरी चली गई। टेंडर भारत इंटरप्राइजेज को मिला। एक मई से कार्यदायी संस्था ने 587 कर्मचारियों का डाटा अपने पास मंगा लिया और उनसे काम लेने शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मई, जून का मानदेय न मिलने पर 20 जुलाई को इन कर्मियों ने हड़ताल की। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक ने भुगतान न करने पर फर्म मालिक को एफआईआर की चेतावनी दी, इसके बावजूद कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया।
इससे नाराज कर्मियों ने 27 जुलाई को फिर से हड़ताल कर दी, तब फर्म की ओर से 487 कर्मियों को मई का मानदेय दिया गया। 100 कर्मियों का अभी भी मानदेय लटका हुआ है। जून का मानदेय किसी भी कर्मचारी नहीं दिया गया है।
त्योहार से पहले मानदेय भुगतान का आदेश
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के कार्मिक एवं प्रशासनिक निदेशक राजीव शर्मा ने आउटसोर्स कर्मियों को त्योहार से पहले मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एआरपी पर बिल अपलोड करने का आदेश दिया है। अगर रक्षाबंधन से पहले मानदेय भुगतान नहीं होता हैं तो अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।