फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur and Fatehgarh in final in Kho-Kho

Farrukhabad News: खो-खो में कानपुर और फतेहगढ़ फाइनल में

Sat, 19 Oct 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur and Fatehgarh in final in Kho-Kho
फर्रुखाबाद। अंतरजनपदीय कानपुर जोन की पुलिस पुरुष व महिला कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

खो-खो में कानपुर और फतेहगढ़ की टीमें फाइनल में पहुंचीं। वहीं कन्नौज, फतेहगढ़, कानपुर नगर और ललितपुर की टीमों ने कबड्डी के क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किया। जवानों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन व कानपुर देहात के 140 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने जमकर दम लगाया।
विज्ञापन

कन्नौज, फतेहगढ़, कानपुर नगर व ललितपुर की टीमों ने कबड्डी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। वहीं खो-खो में कानपुर नगर और फतेहगढ़ की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में संजीव कटियार, अरुण कुमार यादव, कुलदीप यादव, अभिषेक शाक्य, विमलेश कुमार, सुभाषचंद्र और सपना यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला कमांडेंट होमगार्ड धीरेंद्रनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्रनाथ रॉय, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय, छोटेलाल, उप निरीक्षक नरेशचंद्र मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed