{"_id":"6488bbdfb15e124b200aa914","slug":"kannaujs-lover-reached-the-police-station-to-meet-his-girlfriend-farrukhabad-news-c-12-1-284769-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रेमिका से मिलने आया कन्नौज का प्रेमी पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रेमिका से मिलने आया कन्नौज का प्रेमी पहुंचा थाने
Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद प्रेमिका से मिलने आया कन्नौज का प्रेमी थाने पहुंच गया। आपस में बातचीत के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी का मोबाइल जबरन लेकर चली गई। इस पर भड़के प्रेमी ने पुलिस को लूट होने की सूचना दी। सूचना झूठी होने पर पुलिस प्रेमी को थाने ले गई।
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली के गांव नदसिया निवासी एक युवक की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। मंगलवार दोपहर युवक प्रेमिका से मिलने के लिए कस्बा के रेलवे तिराहे पर आया था। यहां काफी समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। प्रेमिका ने जबरन युवक का मोबाइल लिया। वह घर जाने के लिए चल दी। इस पर भड़के प्रेमी ने लूट होने की सूचना पुलिस को दी।
लूट होने की सूचना पर कस्बा प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। तब तक प्रेमिका जा चुकी थी। जांच पड़ताल करने पर मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इस पर पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने मामले की सूचना युवक के पिता को दी। पिता के पहुंचने पर पुलिस ने युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।