फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kannauj officials returned after completing the formalities of investigation

Farrukhabad News: जांच की औपचारिकता पूरी कर लौट गए कन्नौज के अधिकारी

Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kannauj officials returned after completing the formalities of investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में प्रधानमंत्री आवास से वंचित किए गए अपात्रों की जांच करने कन्नौज के अधिकारी गांवों में पहुंचे। मनरेगा के काम देखे ही नहीं, जबकि वंचितों में कोई पात्र भी नहीं मिला। जांच की औपचारिकता पूरी कर शाम को अधिकारी कन्नौज वापस चले गए।

जनपद में प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में जमकर धांधली हुई। जांच में कई सचिव निलंबित भी हो चुके हैं। वहीं मनरेगा के कार्यों में भी मनमाने भुगतान किये गए। लोक लेखा समिति के प्रस्ताव पर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा के कार्यों की जांच के लिए दूसरे जिले के अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जिले के अधिकारी जनपद कन्नौज में जांच कर रहे हैं, जबकि कन्नौज के अधिकारियों को जिले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को तीन अधिकारी यहां जांच करने आए। जनपद कन्नौज के जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने ब्लाक कायमगंज की ग्राम पंचायत धर्मपुर, चिलौली व कुबेरपुर में आवासों की जांच की। इन गांवों में अपात्र लाभार्थियों की भरमार है, लेकिन कोई अपात्र नजर नहीं आया। डीडीओ कन्नौज ने बताया कि उन्होंने मनरेगा के कार्यों की जांच नहीं की। जबकि आवास की सूची से जिन लोगों के नाम काटे गए थे, वह अपात्र मिले। आवास बनवा चुके लाभार्थियों की जांच जिला स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज के परियोजना निदेशक रामअवतार ने बढ़पुुर ब्लाक की मॉडल ग्राम पंचायत गुतासी के अलावा नेकपुर खुर्द, महरूपुर सहजू पहुंचकर जांच की। फिलहाल उन्हें भी कोई कमी नजर नहीं आई। वह कार्यों की तारीफ करते नजर आए। वहीं कन्नौज के डीसी मनरेगा दयाराम ने कमालगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत रजीपुर, विचपुरी व शेखपुर रुस्तमपुर में पहुंचकर जांच की। शाम को तीनों अधिकारी वापस चले गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल वह लोग जांच रिपोर्ट सीधे शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed