{"_id":"5f6b8f648ebc3ecfaa265697","slug":"kaneksan-ke-nliye-saman-nahi-farrukhabad-news-knp5843999179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत भंडार गृह में सामग्री का टोटा, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत भंडार गृह में सामग्री का टोटा, किसान परेशान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नलकूप कनेक्शन की धनराशि जमा करने के बाद भी किसानों को बिजली विभाग के भंडार गृह से पूरा सामान नहीं दिया गया। मजबूरी में किसानों को बाजार से सामान खरीद कर नलकूप कनेक्शन कराना पड़ रहा है।
किसानों ने निजी नलकूप कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के एस्टीमेट के अनुसार पूरा धन जमा करा दिया है। अभी तक 130 कनेक्शन की पत्रावली सामग्री देने को वितरण खंड से विद्युत भंडार गृह भेजी गई है। इसमें से 55 किसानों को ट्रांसफार्मर व अन्य सामग्री दी गई है इन किसानों को भी पूरा सामान नहीं दिया गया है। वहीं 75 किसानों को अभी तक निजी नलकूप की विद्युत लाइन बनवाने को सामग्री नहीं मिली है। किसान सामान के लिए भंडार गृह के चक्कर लगा रहे हैं। मजबूरी में किसानों को सिंचाई के लिए दूसरे नलकूप संचालकों से मदद लेनी पड़ रही है।
यह सामान नहीं है
बिजली विभाग के भंडारगृह में लोहे के 11 व 13 मीटर के पोल, डबल पोल की क्लंप, एफ क्लंप, स्टे क्लंप, क्रास आर्मस, पिन इंसूलेटर, तार, बंच केबल, ट्रांसफार्मर 25 केवीए का नहीं है।
विज्ञापन
सामग्री मंगाने को मांगपत्र उच्च अधिकारियों के पास भेजा है। पीसीसी पोल भी नहीं हैं, मंगलवार को 60 पोल आ गए हैं। बकाया सामान भी जल्द आने की संभावना है।
- विमल सागर, विद्युत भंडार गृह प्रभारी