फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kampil chairman Including eight on reports

कंपिल चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य समेत आठ पर रिपोर्ट

Fri, 13 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kampil chairman Including eight on reports

कंपिल। ठेकेदार ने चेयरमैन कंपिल उदयपाल यादव और उनके जिला पंचायत सदस्य भाई समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव ने ठेकेदार मुकेश यादव सहित सात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस दोनों ही मामलों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गंाव कमलाई निवासी मुकेश यादव ने चेयरमैन उदयपाल यादव,  उनके भाई जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव, रितेश यादव, जय प्रकाश, ओम प्रकाश, सनोज, उपेंद्र, व अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि वह गांव बिलहा निवासी पंडित रामआसरे की मृत्यु होने पर उनके परिवार को दीपावली पर सांत्वना देने गए थे। ग्रामीणों के कहने पर वहां खराब पड़े हैंडपंप को सही करा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव अपने भाई जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव आदि के साथ आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने के बाद जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गांव वालों के आने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव ने ठेकेदार मुकेश यादव, अरविंद, वीरे, सरवन, सोनू, नीरज व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। कहा कि हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में वह जीते थे। इसको लेकर आरोपी रंजिश मानते हैं। दीपावली के दिन वह भाइयों के साथ गांव बिलहा के ग्रामीणों को बधाई देने गया था। हमलावरों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, इसमें वह बाल बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed