फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kamalganj in Kabaddi and Nawabganj team in Volleyball was the winner

कबड्डी में कमालगंज और वॉलीबॉल में नवाबगंज टीम रही विजेता

Mon, 14 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kamalganj in Kabaddi and Nawabganj team in Volleyball was the winner
स्टेडियम में होती कबड्डी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्वीप के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में वीर प्रताप, बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में मोहिनी, बालक वर्ग में अभिषेक शुक्ला, बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद बालक वर्ग में अनुज, बालिका वर्ग में सुरभि राजपूत ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया। कबड्डी में कमालगंज की टीम विजेता और राजेपुर की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में नवाबगंज की टीम विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने 20 फरवरी को अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल, सुधीर कुशवाहा, राकेश पाल, रचना, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed