{"_id":"589f4c134f1c1b8a5f37a28d","slug":"kalindi-s-engine-stalled-on-to-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी का इंजन खराब होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी का इंजन खराब होने पर हंगामा
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंदी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने पर यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामे की गंभीरता देखते हुए अधिकारियों ने आननफानन में इंजन को सही कर कानपुर के लिए रवाना किया।
भिवानी से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद स्टेशन पर आने का समय सुबह 7 बजे है। यह ट्रेन 7:20 बजे आई।
जब ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हो रही थी। उसी समय ट्रेन के इंजन में खराबी हो गई। इसके बाद त्वरित सुधार के बजाय कछुआ गति से रेलवे कर्मचारी काम कर रहे थे। इस पर यात्री गाड़ी से उतार कर स्टेशन पर हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर उमाशंकर प्रसाद कौशिक को दी गई।
सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने इंजीनियरों को बुलाया। काफी समय बाद इंजन को सही किया गया। तब कही जाकर सुबह 7:55 बजे ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन के पहिए का ब्रेक शू चिपक गया था जिसे सही कर दिया गया।