फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalindi canceled, Kumbh special will make one round

Farrukhabad News: कालिंदी निरस्त, एक फेरा लगाएगी कुंभ स्पेशल

Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kalindi canceled, Kumbh special will make one round
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में भटकते यात्री। - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में भटकते यात्री।
फर्रुखाबाद। रेलवे प्रशासन ने भिवानी-प्रयागराज-भिवानी के बीच में चल रही कालिंद्री एक्सप्रेस को कानपुर और प्रयागराज के बीच में निरस्त कर दिया है। इससे स्थानीय स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान रहे। उधर, रेल प्रशासन ने एक फरवरी को एक फेरा के लिए कुंभ स्पेशल चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने भिवानी-प्रयागराज-भिवानी के बीच चल रही कालिंद्री एक्सप्रेस को अनिश्चितकाल के लिए कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज के बीच में निरस्त कर दिया है। भिवानी से आने वाली ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही खड़ी कर दी जाएगी। इसके बाद यहीं से इसे भिवानी के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आधा घंटे देरी से पहुंची कालिंद्री एक्सप्रेस को करीब 6:30 बजे कानपुर के लिए रवाना किया गया। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को प्रयागराज तक न जाने की जानकारी हुई, तो कई यात्री मायूस होकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से एक फरवरी को स्थानीय स्टेशन से एक फेरा के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन एक फरवरी को स्थानीय स्टेशन से सुबह पांच बजे रवाना होगी। फतेहगढ़ कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, बिल्हौर, बर्राजपुर, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल होती हुई यह ट्रेन सूबेदारगंज दोपहर 12:45 बजे पर पहुंचेगी। इसके बाद इसी ट्रेन को दोपहर 1:15 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन रात 9:45 पर स्थानीय स्टेशन पर पहुंच जाएगी। रेलवे ने यह सुविधा जिले के लोगों को अधिक संख्या में कुंभ स्नान करने के लिए दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed