फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   juyay house topped swimming

तैराकी प्रतियोगिता में अव्वल रहा जुआय हाउस

Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
juyay house topped swimming
कायमगंज स्थित सीपी स्कूल में स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
सीपी स्कूल में हुई तैराकी प्रतियोगिता में जुआय हाउस अव्वल रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि जुडिशियल मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों को तैरते देख उन्हें अपना विद्यार्थी जीवन याद आ गया। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना रुझान बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

नगर के सीपी स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के जुआय हाउस, चैरिटी हाउस, होप हाउस व पीस हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 25 मीटर फ्री स्टाइल, 25 मीटर सीनियर बालक, 25 मीटर सीनियर छात्र, 25 मीटर फ्री स्टाइल छात्राओं सहित 13 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं में 51 अंक के साथ जुआय प्रथम, 29 अंक के साथ चैरिटी हाउस द्वितीय, 21 अंक के होप हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने स्विमिंग की कला को उत्कृष्ट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, उपप्रधानाचार्य वीके पांडेय, नीलम त्रिवेदी, सलोनी गंगवार, रितिका गंगवार, लीला राठौर, सऊद खां, शिवम मिश्रा, निमिशा पांडेय, वैभव गुप्ता, विजय गुप्ता, गौरव दीक्षित, प्रदीप शाक्य, अवनीश चौहान, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed