फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jholachap accused the CHC in-charge of demanding two lakhs

Farrukhabad News: झोलाछाप ने सीएचसी प्रभारी पर लगाया दो लाख मांगने का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jholachap accused the CHC in-charge of demanding two lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजेपुर में क्लीनिक सील करने पर झोलाछाप ने सीएचएसी प्रभारी पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उसने थाने में सीएचसी प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी है।
सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी ने बुधवार को राजेपुर में झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाकर दो क्लीनिक सील किए थे, जबकि 10 को नोटिस जारी किया था। एक सील क्लीनिक गुरुवार को खोल दिया गया। प्राची क्लीनिक की संचालक काजल ने थाने में सीएचसी प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि सीएचसी प्रभारी दो-चार लोगों को साथ लेकर उनके क्लीनिक पर आए और सील कर दिया। उन्हें धमकाकर दो लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

वहीं एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एक क्लीनिक का आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में पंजीकरण होने पर क्लीनिक खोल दिया गया है। उसे दायरे में रहकर चिकित्सीय सेवाएं देने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed