फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewellery and cash stolen from engineer's house after breaking the lock of the house

Farrukhabad News: मकान का ताला तोड़कर इंजीनियर के घर से जेवर व नकदी चोरी

Thu, 22 Jan 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from engineer's house after breaking the lock of the house
फोटो-25 कायमगंज की नई बस्ती रोड स्थित मकान में चोरी के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
कायमगंज। नगर के मोहल्ला सधबाड़ा स्थित नई बस्ती रोड पर मंगलवार रात चोरों ने इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी पार कर दिए। बुधवार को घर पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई। चोरों ने पास के एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन लोगों की आहट से चोर भाग निकले।
विज्ञापन

नई बस्ती रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आलोक कुमार मंगलवार शाम पत्नी व बच्चों के साथ मोहल्ला छप्पटी स्थित चाचा के घर कार्यक्रम में गए थे। बुधवार सुबह जब वापस आया तो घर के मुख्य गेट का कुंडा टूटा मिला। घर के अंदर सभी कमरों और ऊपरी मंजिल का सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी के अनुसार चोर एक सोने का सेट, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, पांच जोड़ी चांदी की तोड़ियां और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। चोरों ने आलोक के घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित राघव गर्ग के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। उनके मुख्य गेट के अंदर हाथ डालकर ताला तोड़ दिया था लेकिन घर के अंदर लोगों की आहट होने पर चोर भाग गए थे। राघव गर्ग ने बताया कि समय रहते जाग जाने से चोरी टल गई। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed