फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery worth Rs 2 lakh stolen from farmer's house by breaking lock

Farrukhabad News: ताला तोड़कर किसान के घर से दो लाख के जेवर चोरी

Sun, 25 Feb 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 2 lakh stolen from farmer's house by breaking lock
शमसाबाद। किसान के कमरे का ताला तोड़कर चोर दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी किसान हंसराम की पत्नी सुहानी की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार रात हंसराम एक कमरे में ताला डालकर दूसरे में सोने चला गया। रात में किसी प्रहर पीछे की दीवार से चढ़कर मकान के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

चोर बक्से से एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक बेंदा, एक सोने की हाय, नाक की बाली, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी खड़ुआ चोरी कर ले गए। चोर जाते समय कमरे का ताला भी साथ ले गए। शनिवार की सुबह हंसराम जागा और कमरे के बाहर आया। दूसरे कमरे का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंसराम से घटनाक्रम की जानकारी की। हंसराम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed