{"_id":"61c0cd4d6bcb904cc741dfb0","slug":"jewelery-worth-9-50-lakhs-crossed-by-breaking-the-glass-of-the-car-farrukhabad-news-knp6707219120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर 9.50 लाख के जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर 9.50 लाख के जेवर पार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बदमाशों ने इटावा के सराफ की कार का शीशा तोड़कर साढ़े नौ लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग पार कर दिया। सराफ ने शीशा टूटा देखा, तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस जुट गई है।
इटावा के कस्बा बसरेहर निवासी सराफ गजेंद्र कुमार वर्मा का साला राम वर्मा के मोहल्ला ग्रानगंज में रहता है। उसके यहां शादी में शामिल होने गजेंद्र, पत्नी शालिनी और बच्चोें के साथ 15 दिसंबर को आए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने सामान कार में रखा और इटावा के लिए चल दिए।
जिला जेल चौराहे के पास कार खड़ी कर वह दूसरे साले सूरज प्रकाश वर्मा के घर मिलने चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह वापस आए, तो कार की पीछे का शीशा टूटा था। उसमें रखा जेवर भरा बैग गायब देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। गजेंद्र ने बताया कि बैग में दो हार, एक डायमंड की अंगूठी, सात सोने की अंगूठी, चार च़ूड़ी समेत 185 ग्राम सोने के जेवरात थे। इनकी कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये है। सूचना पर सभी रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चौराहों, तिराहों पर चेकिंग शुरू कर दी है।