फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth four lakhs stolen by breaking the locks of the house

Farrukhabad News: मकान के ताले तोड़कर चार लाख के जेवर व नकदी चोरी

Sun, 10 Mar 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth four lakhs stolen by breaking the locks of the house
नवाबगंज। काश्तकार के घर का ताला तोड़कर चोर चार लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। काश्तकार परिजनों के साथ गांव में हो रही भागवत सुनने गया था। वापस आने पर ताले टूटे देखकर दंग रह गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अंकित कुमार शुक्रवार रात आठ बजे परिवार सहित गांव में हो रही भागवत सुनने के लिए गए थे। मकान में ताला पड़ा था। उसी दौरान चोर ताला तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर एक सोने का हार, एक चेन, दो अंगूठी, एक ब्रजबाला, एक जोड़ी झुमकी, एक पेंडल, एक बेसर, एक नाक की बाली, पायल व 40 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। अंकित देर रात को घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पाया।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो कमरे व बक्से का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। महिलाओं के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अंकित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed