फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jetpur Gdia marks found in the claws of wild animals

जैतपुर गढ़िया में मिले जंगली जानवर के पंजे के निशान

Sat, 08 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jetpur Gdia marks found in the claws of wild animals
जंगली जानवर के पंजे के निशान - फोटो : अमर उजाला
कटरी क्षेत्र में मिले जंगली जानवरों के पैरों के निशान और कई जानवरों के शवों ने दहशत  फैला दी है। जंगली जानवर के हमले से भयभीत ग्रामीण घर में दुबक गए हैं। जबकि वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की कोई खबर नहीं है।  
विज्ञापन



सुबह कटरी में जानवर चराने निकले चरवाहों को कटरी क्षेत्र में जंगली जानवरों के पैरों के निशान मिले। चरवाहों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने कटरी के आस पास इलाके में खोजबीन की तो कई जानवरों के शव मिले। ग्रामीणों का कहना है कि शवों को देखकर लग रहा था कि इसे किसी जानवर नोच कर खाया है। जंगली जानवरों से भयभीत ग्रामीण घरों में दुबके हैं।  
विज्ञापन



कोटेदार रामजीत जैतपुर गढ़िया के रहने वाले हैं। उनके खेत में जंगली जानवर के पंजे देखे गए। लोग जब खेतों में काम करने गए तो सुआलाल, धर्मपाल, रज्जाक खां, बुद्घपाल और जवाहर आदि ग्रामीणों ने पंजों को अपनी आंखों से देखा। फिलहाल जब इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed