फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JE suspended operations on unseen

अभियान में अनदेखी पर जेई निलंबित

Wed, 28 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 28 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोको अभियान फेल होने पर अवर
विज्ञापन
अभियंता पर गाज गिर गई है। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने अभियान की समीक्षा बैठक में अवर अभियंता दिनेश को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके लिए एमडी को पत्र लिखा गया है। जेई को तत्काल जिले से रिलीव करने के आदेश एक्सईएन ग्रामीण को दिए गए। अन्य अधिकारियों की फटकार लगाते हुए चेतावनी दी  गई है।

शासन के आदेश पर 12 जनवरी से जिले में बिजली चोरी रोको अभियान चल रहा है। अभियान के तहत अभी तक हुई एफआईआर, नए कनेक्शन और राजस्व वसूली को लेकर जिलाधिकारी ने बुधवार की शाम बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। 16 दिन में शहरी क्षेत्र में 71 और ग्रामीण क्षेत्र में 98 एफआईआर कराई गईं। नए कनेक्शन की प्रगति भी खराब मिली।

राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्र में अवर अभियंता दिनेश कुमार ने एक भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अभियान में दिलचस्पी न लेने में जिलाधिकारी  ने अवर अभियंता दिनेश को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके लिए एमडी को पत्र लिखा गया और जेई को जिले से रिलीव करने के लिए एक्सईएन ग्रामीण को आदेश दिए हैं। अन्य अधिकारियों की फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान में तेजी लाई जाए। प्रतिदिन कम से कम 20 एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

अगर कोई चेकिंग के दौरान अड़चन पैदा करता है तो इसकी तत्काल जानकारी दी जाए। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि डीएम ने बैठक में अवर अभियंता दिनेश को निलंबित और जिले से रिलीव करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed