फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JE suspended for taking thirty thousand bribes

लाइनमैन के माध्यम से तीस हजार रिश्वत लेने का जेई का आडियो वायरल

Thu, 10 Sep 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
JE suspended for taking thirty thousand bribes
तीस हजार रिश्वत लेने में जेई निलंबित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव पलिया में बगैर इस्टीमेट जमा हुए नलकूप की बिजली लाइन चालू करने को लाइनमैन के माध्यम से 30 हजार रुपये रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल होने के बाद जेई को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले जेई ने लाइनमैन पर पूरा प्रकरण अपने ऊपर लेने का दबाव बनाया। अपनी पीड़ा बातते हुए लाइनमैन का भी वीडियो वायरल हो गया था।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी एक ग्रामीण के नलकूप की बोरिंग खराब हो गई। उसने अपने दूसरे खेत में दूसरी बोरिंग कराकर नलकूप लगाया। उसे चालू करने के लिए विभाग से इस्टीमेट बनवाकर जमा कराना था, पर ऐसा नहीं हुआ। अवर अभियंता से मिलकर ग्रामीण ने अलीगंज के एक ठेकेदार से दो पोल की लाइन बनवा ली।
विज्ञापन

जेई अजय कुमार सिंह ने संविदा पर तैनात लाइनमैन शकील उर्फ लल्ला को गांव में लाइन चेक करने भेजा, तो पता चला कि नलकूप की लाइन टाउन क्षेत्र से जोड़ दी गई है। उसने ठेकेदार से जेई की बात कराई। इसका ऑडियो गुरुवार को वायरल हो गया। इसमें लाइनमैन ठेकेदार से अवर अभियंता अजय कुमार सिंह से बात करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ठेकेदार जेई से तीस हजार रुपये लाइनमैन को देने की बात कह रहा है। जेई दोबारा पूछते हैं कि कितने रुपये, तो ठेकेदार तीस हजार रुपये बताता है। यह सुनकर जेई कहते हैं ठीक है और लाइनमैन को नलकूप की लाइन नजदीक स्थित मुख्य लाइन से जोड़ने की बात कहते हैं। तभी लाइनमैन कहता है साहब लाइन टाउन क्षेत्र से जुड़ गई और नलकूप चालू है।
इस ऑडियो के वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया। इसके कुछ देर बाद लाइनमैन शकील का वीडियो वायरल हुआ। इसमें कह रहा है कि तीस हजार रुपये लेकर जेई को दिए थे। आडियो वायरल होने के बाद जेई उस पर दबाव बना रहे हैं कि पूरा प्रकरण अपने ऊपर ले लो।

कह दो कि इस्टीमेट जमा करने के रुपये थे, वह जमा करना भूल गया। जब इसका विरोध किया तो जेई ने उसे नौकरी से हटवाने की धमकी दी। मामला आने के बाद जेई अजय कुमार सिंह को अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed