फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   je ke rupees lene ka mamla

कनेक्शन को जेई के रुपये लेने और मोबाइल बंद रखने का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा

Fri, 11 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
je ke rupees lene ka mamla
फर्रुखाबाद। नए विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर अवर अभियंताओं के रुपये लेने और सरकारी मोबाइल नंबर बंद रखने का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंच गया है। उनकी नाराजगी के बाद निदेशक कारपोरेशन का पत्र आने पर अधीक्षण अभियंता ने तीनों खंड के एक्सईएन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन प्रशासन के निदेशक राकेश कुमार ने आदेश में कहा कि फर्रुखाबाद मंडल क्षेत्र के तहत शहरी, ग्रामीण व कायमगंज खंड कार्यालय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की शत प्रतिशत बिलिंग नहीं हो रही है। लाइन लॉस भी कम नहीं हो रहा है। इससे राजस्व प्रभावित हो रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कई बार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुधार करने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। ऊर्जा मंत्री के संज्ञान में आया है कि नए विद्युत कनेक्शन (घरेलू, निजी नलकूप व कामर्शियल) करने के नाम पर अवर अभियंता उपभोक्ताओं से रुपये वसूलते हैं। शाम पांच बजे या दिन में सरकारी मोबाइल नंबर बंद कर लेते हैं। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता उनको अपनी समस्या नहीं बता पाते और परेशान होते हैं। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन शहरी, ग्रामीण व एक्सईएन कायमगंज को नोटिस जारी कर नए विद्युत कनेक्शन पर अवर अभियंताओं के रुपये लेने, मोबाइल बंद रखने व अन्य मामलों में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि तीनों खंड के एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed