{"_id":"58fb990b4f1c1b8f338b5521","slug":"je-and-sdo-beaten-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और एसडीओ को गाड़ी से खींचकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और एसडीओ को गाड़ी से खींचकर पीटा
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
.गोपालपुर गांव में घटनास्थल पर मौजूद भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोपालपुर में अवैध तरीके से एचटी लाइन को एलटी में बदलने की शिकायत पर टीम के साथ पहुंचे जेई और एसडीओ को लाइन खुलवाते ही ग्रामीणों ने घेर लिया और दोनों को गाड़ी से खींच कर पीटा।
एसडीओ, जेई के अलावा लाइमैन को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस के पहुंचने पर तीनों बंधक मुक्त हो सके। जेई ने चार लोगों के खिलाफ कमालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी सालिगराम और धनीराम ने निजी नलकूप की एचटी लाइन को एलटी में अवैध तरीके से बदल दिया था। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीओ शरद प्रताप, जेई सत्येंद्र कुमार लाइनमैनों को लेकर दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सर्वे करने के बाद नियम विरुद्ध बनाई गई लाइन को उतार कर एलटी से एचटी में बदलने का काम शुरू कराया। आरोप है कि तभी सालिगराम और धनीराम गांव के अन्य लोगों के साथ वहां आए और जेई से धक्कामुक्की करने लगे।
यह देख एसडीओ गाड़ी से उतर कर आए और ग्रामीणों को समझाने लगे। इसके बाद एसडीओ और जेई गाड़ी में जाकर बैठ गए। तभी पीछे से सालिगराम-धनीराम व उनके समर्थक पुुरुष व महिलाओं ने गाड़ी से एसडीओ व जेई को खींच कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जेई और एसडीओ को टीम के साथ बंधक बना लिया।
घटना की जानकारी एसडीओ संतोष प्रसाद को हुई तो उन्होंने सीओ और कमालगंज एसओ को खबर दी। करीब चार बजे सीओ और एसओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और अधिकारियों को मुक्त कराया।
जेई सत्येंद्र कुमार ने गांव गोपालपुर निवासी धनीराम, सालिगराम, जसवीर व राजवीर को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ कमालगंज थाने में तहरीर दी है। इसमें अवैध तरीके से एचटी लाइन को एलटी बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने, जाति सूचक गाली देकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
एसओ रजनेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।