फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jayesh smashed 37 runs in two overs.

Farrukhabad News: जयश ने दो ओवर में ठोके 37 रन

Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jayesh smashed 37 runs in two overs.
फोटो-11 मैदान पर खुशी जताते जयशराज। स्रोत: एसोसिएशन
फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रहे अंडर-14 ट्रायल मैच में 13 वर्षीय बल्लेबाज जयशराज ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। मात्र दो ओवर में 37 रन बनाकर लखनऊ ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

जयशराज ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट खेलते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाया। पहले ओवर में उन्होंने चार चौकों और दो दोहरे रन की मदद से 20 रन बनाए, जबकि दूसरे ओवर में तीन चौकों की मदद से कुल 17 रन जोड़े। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दर्शकों, अभिभावकों और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने जयश को लगातार अभ्यास करने की सलाह देते हुए भविष्य में जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जयश के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका पुत्र नौ वर्ष की उम्र से क्रिकेट का नियमित अभ्यास कर रहा है, जिसका परिणाम अब मैदान पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed