फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   janch,kanpur news,up news,farrukhabad news,DPRO

फर्रुखाबादः तत्कालीन डीपीआरओ पर कार्रवाई की लटकी तलवार

Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
janch,kanpur news,up news,farrukhabad news,DPRO
फर्रुखाबाद। तत्कालीन डीपीआरओ विनय सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। बिना अनुमोदन के सचिवों को बहाल करने पर सीडीओ एम. अरून्मोली ने तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ डीएम को पत्र लिखा था। विनय सिंह का हरदोई तबादला हो चुका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की जांच से संबंधित करीब 40 से अधिक मामले पंचायतीराज विभाग में लंबित चल रहे हैं। इनके निस्तारण के लिए काफी दिन तक सीडीओ व डीपीआरओ के बीच खींचतान चली। बताया जा रहा है कि सीडीओ लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए कह रही थीं, जबकि कई फाइलें दबाई जाती रहीं। इस बीच भ्रष्टाचार के मामले में दो सचिव डीएम व सीडीओ के निर्देश पर निलंबित हुए।
विज्ञापन

तत्कालीन डीपीआरओ ने बिना अनुमोदन के ही दोनों सचिवों को बहाल कर दिया था। इसी के बाद मामला तूल पकड़ गया। सीडीओ एम. अरून्मोली ने तत्कालीन डीपीआरओ विनय कुमार सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed