फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Janani Suraksha Yojana weakened due to lack of vaccination, 32 ANMs stranded

Farrukhabad News: टीकाकरण न होने से जननी सुरक्षा योजना कमजोर, 32 एएनएम फंसी

Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana weakened due to lack of vaccination, 32 ANMs stranded
फर्रुखाबाद। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम के रुचि न लेने से जननी सुरक्षा योजना कमजोर है। घर बैठे पगार लेकर एक भी टीका न लगाने वाली जिले की 32 एएनएम चिह्नित की गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की रिपोर्ट पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मातृत्व व शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना जिले में टीकाकरण न होने से कमजोर हो रही है। मनमानी के चलते एएनएम गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का सुरक्षा कवच नहीं पहना रही हैं। समय से जांचे और अल्ट्रासाउंड का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन समस्याओं को लेकर अमर उजाला
विज्ञापन

ने 22 जनवरी के अंक में ‘स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा से दम तोड़ रही जननी सुरक्षा योजना’ शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसका जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संज्ञान लिया। उन्होंने सीएमओ को बुलाकर जवाब मांगा। इसी के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने समीक्षा की तो जिले के 32 उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम ने एक भी टीकाकरण सत्र नहीं लगाया। इससे यूविन पोर्टल पर टीकाकरण रिपोर्ट शून्य है। इस पर सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने सीएचसी प्रभारी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज व शमसाबाद को पत्र भेजा है। इसमें कहा सीएचसी मोहम्मदाबाद क्षेत्र के तीन, बरौन के नौ, नवाबगंज के 16, शमसाबाद के तीन व सीएचसी कमालगंज के एक उपकेंद्र पर एएनएम ने एक भी गर्भवती व शिशु को टीका नहीं लगाया। इससे यूविन पोर्टल पर टीकाकरण शून्य दिख रहा है। सीएमओ ने काम न करने वाली एएनएम के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए हैं।



267 उपकेंद्र पर 284 एएनएम, फिर भी 14 पद रिक्त
जनपद में एएनएम की तैनाती में भी खूब मनमानी चल रही है। कहीं पदों से अधिक एएनएम तैनात हैं तो कहीं पद रिक्त चल रहे हैं। जिले में नगरीय सहित कुल 267 उपकेंद्रों के सापेक्ष 284 एएनएम तैनात हैं। इसके बावजूद 14 उपकेंद्रों पर एएनएम के पद रिक्त हैं। सीएचसी बरौन में सात, कमालगंज में आठ, नवाबगंज में छह व राजेपुर में सात एएनएम अतिरिक्त तैनात हैं। वहीं, कायमगंज में सात, शमसाबाद में दो, मोहम्मदाबाद में चार पद रिक्त हैं।

इस तरह चल रही तैनाती

ब्लाक - स्वास्थ्य उपकेंद्र - तैनात एएनएम - रिक्त पद
बढ़पुर - 24 - 31 - 00 - 7 अतिरिक्त
शमसाबाद - 32 - 32 - 02 -
कायमगंज - 36 - 30 - 07
कमालगंज - 43 - 51 - 00 - 8 अतिरिक्त
मोहम्मदाबाद - 45 - 41 - 04
नवाबगंज - 28 - 34 - 00 - 6 अतिरिक्त
राजेपुर - 30 - 37 - 00 - 7 अतिरिक्त
नगरीय पीएचसी
भोलेपुर - 03 - 03 - 00
आईटीआई - 05 - 05 - 00
नौलक्खा - 06 - 05 - 01
नवदिया - 03 - 03 - 00
रकाबगंज - 06 - 06 - 00
साहबगंज - 06 - 06 - 00
----------------------------------------------------------------
कुल उपकेंद्र - 267 - 284 - 14
---------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed