फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Janaiya Sathaiya reached the Excise Officer, statement for

जनैया सठैया में आबकारी अफसरों ने लिए बयान

Sun, 04 Apr 2021 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Janaiya Sathaiya reached the Excise Officer, statement for
जनैया सठैया में ग्रामीण के बयान लेते आबकारी विभाग के अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
जनैया सठैया पहुंचे आबकारी अफसर, लिए बयान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव से देसी शराब का ठेका हटाने को लेकर आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारी जनैया सठैया गांव पहुंचे। उन्होंने महिला-पुरुषों के बयान दर्ज किए। चौथे दिन भी दुकान बंद रही। ग्रामीणों में आक्रोश बरकरार हैै।
मऊदरवाजा थाने के गांव जनैया सठैया की तमाम महिलाएं शनिवार को जिलाधिकारी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची थीं। उनके न मिलने पर आबकारी विभाग के दफ्तर जाकर आबकारी अधिकारी को ठेका हटाने संबंधी पत्र दिया था। उन्होंने नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन

महिलाओं का आक्रोश देख आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी, शरद कुमार व संजय कुमार गुप्ता रविवार को दोपहर बाद गांव पहुंचे। इस दौरान मऊदरवाजा थाने की पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से पहुंच गई थी। शराब की दुकान के पास ही बाग में तमाम ग्रामीण महिला-पुरुष एकत्रित हुए। अधिकारियों ने महिलाओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध को देखते हुए चौथे दिन भी शराब की दुकान बंद रही। आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी ने बताया कि उन्होंने बयान दर्ज कर लिए हैं। अब अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। ठेकादार ने भी राजस्व की हानि होने संबंधी पत्र दिया है। वैसे दुकान नियमानुसार पूरी तरह सही है। यह दुकान किसी दूसरे गांव में भी नहीं खोली जा सकती। अब अफसरों का जैसा आदेश होगा उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed