फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jammed due to deteriorated traffic system

यातायात माह का दूसरा दिन भी चढ़ा जाम की भेंट

Sat, 02 Nov 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Jammed due to deteriorated traffic system
रेलवे रोड पर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
यातायात माह के दूसरे दिन शनिवार को भी शहर से लेकर देहात तक बिगड़ी यातायात व्यवस्था रही। कई स्थानों पर जाम लगा रहा॥ डग्गामार वाहनों पर सवारियां लटकते हुए यात्रा करते दिखीं। दरअसल पुलिस यातायात सुधार के बजाय वाहन चालकों के कागजात चेकिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उधर, शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग एक घंटा बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड पर दिन में कई बार जाम लगा। बेतरतीब इधर से उधर चलते टेंपो और ई-रिक्शा के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। लालगेट पर यातायात पुलिस बाइक सवारों की जांच कर चालान करने में व्यस्त रही। किसी ने भी शहर की यातायात व्यवस्था सही करने की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बढ़पुर और आवास विकास तिराहे पर भी कई बार दिन में जाम लगा। फतेहगढ़ चौराहे पर टेंपो चालक सड़क पर टेंपो खड़े कर सवारियां भरते रहे। इससे कई बार जाम लगा। यातायात विभाग के लोग वहां अक्सर क्रेन लाकर खड़ी कर देते हैं। टेंपो चालकों को उसका कोई भय नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी किसी टेंपो को यातायात विभाग के कर्मचारियों को नियमों का उल्लंघन करने में ले जाते नहीं देखा गया। सुबह से फतेहगढ़ चौराहे पर बीच सड़क पर चालक टेंपो खड़े कर सवारियां भरते हैं। दो पहिया वाहन चालकों में भी पुलिस का खौफ नहीं है। इस कारण दो पहिया वाहन चालक चार-चार सवारियां बैठाए चलते रहे। यह लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।
गिट्टी पलटने से क्रासिंग 55 मिनट बंद
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण सुचारु यातायात में दिक्कत रहती है। शनिवार को 55 मिनट क्रासिंग बंद होने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। कायमगंज की ओर से गिट्टी भरकर एक मालगाड़ी आई और पटरी के किनारे पलटने लगी। दोपहर तीन बजे फाटक बंद कर दिया गया।
इससे दोनों ओर यातायात रुक गया। मालगाड़ी शुकरुल्लापुर स्टेशन पर पहुंची तो गिट्टी खत्म हुई। उसके पास होने पर 3.55 बजे फाटक खोला गया। खोलते वक्त खराबी के कारण एक तरफ का पाटक उठा। दूसरी तरफ का नीचे ही बना रहा। कुछ लोगों ने हाथों से पकड़कर बैरियर उठाया।
इसके बाद वाहन पास होने शुरू हुए। जल्दबाजी में इधर-उधर से निकलने में कुछ बाइकें फिसल गईं। इससे लोग चुटहिल हो गए। एक घंटे लगे जाम से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई।

बोले जिम्मेदार
पुलिस अधीक्षक ने शहर के अंदर यातायात की व्यवस्था संबंधित चौकी प्रभारियों को सौंप दी है। मुख्य मार्गों पर वह यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस चौकी प्रभारियों की मदद के लिए जाते हैं।
-देवेश कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed