{"_id":"5e88c59e8ebc3e6fec3398d7","slug":"jamati-ki-suchna-per-chhapa-farrukhabad-news-knp553751541","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाती की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाती की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मारा छापा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तब्लीगी जमात से आने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने फतेहगढ़ के बजाजा मोहल्ला के एक घर में छापा मारा। जांच में पता चला कि युवक दिल्ली से तो आया है। लेकिन वह जमाती नहीं बल्कि वहां कपड़ा सिलाई का काम करता था। सिटी मजिस्ट्रेट ने युवक से क्वारंटीन प्रोटोकॉल का पालन करने को घर में ही रहने की सलाह दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजाजा निवासी एक युवक दिल्ली में कपड़ा सिलाई का काम करता है। वह 31 मार्च को दिल्ली से अपने घर लौटा था। मोहल्ले के लोगों ने जमात से आने के शक में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य को जानकारी दे दी। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मन्नीलाल ने फोर्स के साथ बजाजा मोहल्ले में छापा मारा। अधिकारियों ने उससे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली में कपड़ा सिलाई का काम करता है। वह जमात में शामिल नहीं हुआ था। उसने वहां काम करने से संबंधित सिटी मजिस्ट्रेट को कागज दिखाए। जांच के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने उसको स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। साथ ही 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन प्रोटोकॉल करने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने बताया कि युवक जमाती नहीं निकला। कोरोना वायरस नियंत्रण के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओं डा. राजीव शाक्य ने बताया कि युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। इससे उसकी कोरोना जांच नहीं कराई जाएगी। देर शाम युवक लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसका रविवार को नमूना लिया जाएगा।