फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jam from roam to pucca bridge, people upset

घुमना से पक्का पुल तक जाम, लोग परेशान

Fri, 30 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Jam from roam to pucca bridge, people upset
घुमना से पक्के पुल तक जाम, लोग परेशान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाजार में शाम चार बजे से बढ़ी भीड़ के चलते शुक्रवार को चौक पर जाम लग गया। सुरक्षा के बंदोबस्त न होने से वाहन इस कदर फंसे कि घुमना से पक्के पुल तक वाहनों की कतारें लग गईं। दोपहिया, चौपहिया वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची यातायात और कोतवाली पुलिस ने देर शाम तक यातायात को सामान्य किया। इस दौरान सामाजिक दूरी की बात बेमानी साबित हुई।
तीन दिन के लॉकडाउन की सूचना मिलते ही बाइक, कारों के अलावा पैदल भी लोग बाजार में खरीदारी करने निकले। एक साथ भीड़ इस कदर आई कि बाजार में शाम पांच बजे जाम लग गया। चौक पर जाम लगने से हालात खराब हो गए। घुमना से पक्के पुल और भारतीय पाठशाला से पल्ला मठिया तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मुख्यमार्गों पर जाम लगने से बाइकें, ई-रिक्शा, रिक्शा, साइकिल सवार गलियों से होकर गंतव्य की ओर बढ़े, तो गलियां भी जाम हो गईं। स्टेट बैंक गली, खतराना, साहबगंज चौराहा, तिकोना, नाला सिम्त सुमाल में भी जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लालगेट पर तैनात यातायात कर्मी और कोतवाली से पुलिस बल शाम करीब छह बजे पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक जाम से मुक्ति मिल सकी। इस दौरान सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो गया।

ड्यूटी से लौटा पुलिस स्टाफ छुट्टी पर
चुनाव ड्यूटी करने के बाद पुलिस स्टाफ अवकाश पर चला गया। यही वजह रही कि किसी भी चौराहे, तिराहे और थाने में सुरक्षा कर्मी ही नहीं थे। यही वजह रही कि चौक पर बेतरतीब वाहन फंस गए और स्थिति खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed