फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jam at Panchal Ghat due to haphazard vehicles of Kanwadis

Farrukhabad News: कांवड़ियों के बेतरतीब वाहनों से पांचाल घाट पर लगा जाम

Fri, 09 Aug 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jam at Panchal Ghat due to haphazard vehicles of Kanwadis
फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुल पर कांवड़ियों के वाहन लगने से जाम लग गया। पुलिस कर्मियों की अनदेखी के चलते जाम में फंसकर लोग परेशान रहे। दोपहर करीब 11 बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन

कांवड़ मेला को लेकर पांचाल घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस का पहरा है। भीड़ होने के दौरान पुलिस बड़े वाहनों को रोक लेती है। वहीं शुक्रवार से सोमवार तक लगातार रूट डायवर्ट करने के आदेश पहले से ही हैं। बुधवार रात करीब ढाई बजे से बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा था। इसी दौरान कांवडि़यों के ट्रैक्टर पुल के पास एकत्र हो गए। इससे जाम लग गया। इसकी पुलिस ने सुध नहीं ली। वहीं कांवड़ियों के जत्थों के निकलने व गंगास्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से जाम लग गया। जाम लगने की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने मसेनी चौराहा पर बड़े वाहनों को रोकना शुरू किया। पुलिस ने पुल से ट्रैक्टरों को हटवाकर सुबह करीब 11 बजे जाम खुलवाया। इस दौरान तमाम दोपहिया व चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed