फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jalbharao

घरों में भरा कीचड़, नहीं जला चूल्हा

Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
jalbharao
नेकपुर कलां में गली में भरे पानी में खड़े होकर विरोध जतातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गिहार बस्ती में गलियों से लेकर घरों तक नालियों का गंदा पानी भरा है। इससे लोग खाना तक नहीं बना पा रहे हैं। पिछले दिनों विरोध पर नगर पालिका ने नाले की खुदाई शुरू कराई थी। खुदाई के दौरान पाइप लाइन लीकेज होने से समस्या और बढ़ गई। बस्ती के लोग परेशान हैं, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

गिहार बस्ती नेकपुर कलां में एसआर कोल्ड के पास है। बस्ती नेकपुर कलां-मसेनी मार्ग से चार फीट नीचे है। इससे बस्ती का गंदा पानी नहीं निकल पाता है। नाला भी नहीं बना है। गांव के पास स्थित तालाब भरवाया जा रहा है। उसका पानी भी घरों में भर रहा है। हालत ये है कि 100 घरों वाली इस बस्ती की गलियों से लेकर घरों तक कीचड़ भरा है। जलभराव होने से सरिता, पिंकी, मधू, सुदामा, सत्यवती, अरविंद, रामू, बबली समेत करीब 15 घरों में चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं।
विज्ञापन

समाधान न हुआ तो दफ्तरोें में डालेंगे डेरा
रीना ने बताया कि घर में बैठने तक की जगह नहीं है। कोई सुनने वाला नहीं है। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो दफ्तरों में डेरा डालेंगे।
रेेखा ने कहा कि रात की नींद दुश्वार हो गई है। परेशानी कोई नहीं समझता। अफसरों को जलभराव तुरंत खत्म कराना चाहिए।
छोटी बिटिया ने कहा कि रसोई में गंदा पानी भरा है। मिट्टी डालने से गंदा पानी बस्ती में आ गया है। हमारी दिक्कत कोई नहीं समझता। रीतू ने कहा कि घर में रुकने तक की जगह नहीं है। दिन रोड पर बैठकर काटते हैं। घरों में दुर्गंध आ रही है। रात छतों पर गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तालाब मेें भराव की वजह से गंदा पानी घरों में घुसा है। तालाब पाटने वालों की सूची बनवाई गई है। शुक्रवार को नोटिस जारी करके डीएम और पुलिस को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। नाले का निर्माण भी कराया जाएगा।- रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed