{"_id":"6112633b8ebc3ef39e6783cd","slug":"jailed-for-throwing-chemical-on-bjp-leader-farrukhabad-news-knp645333529","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर केमिकल फेंकने में सराफ गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर केमिकल फेंकने में सराफ गया जेल
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में बैठा आरोपी अमित।
- फोटो : FARRUKHABAD
भाजपा नेता पर केमिकल फेंकने में सराफ गया जेल
फर्रुखाबाद। भाजपा बूथ अध्यक्ष पर केमिकल फेंकने वाले सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बूथ अध्यक्ष के चाचा ने सराफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें एक बालक समेत तीन अन्य ग्राहकों के झुलसने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला बरगदिया घाट सिविल लाइन निवासी अंबुज पांडेय भाजपा में बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने चूड़ी वाली गली सब्जी मंडी में सराफ अमित के पास दस हजार रुपये में सोने की चेन गिरवी रखी थी। सोमवार को अंबुज मां संजू देवी के साथ सराफ की दुकान पर गिरवी रखी चेन लेने गए थे।
सराफ ने बताया कि चेन बेच दी है। इस पर अंबुज की सराफ से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि भूसा मंडी निवासी सराफ अमित कुमार ने केमिकल की बोतल फेंककर अंबुज को मार दी।
विज्ञापन
केमिकल गिरने से अंबुज,संजू देवी व पास बैठे गांव मसेनी नगला के ग्राहक आशीष माथुर, किरन, बालक अंश झुलस गए। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे अंबुज को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
अंबुज के चाचा राजकुमार पांडेय ने सराफ अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में दबिश देकर सराफ के पिता को पकड़ लिया था। इसके दो घंटे बाद अमित ने कोतवाली पहुंच गया।
अमित ने बताया कि अंबुज ही दुकान पर आकर गिरवी रखी चेन को बेच गया था। उसने ही गाली गलौज कर केमिकल से भरी बोतल फेंकी थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अमित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।