फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jail for two accused in the murder of villager Brijnandan

Farrukhabad News: ग्रामीण बृजनंदन की हत्या में दो आरोपियों को जेल

Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jail for two accused in the murder of villager Brijnandan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रविवार को लाठी-डंडों व धारदार हथियार से ग्रामीण बृजनंदन की हत्या में पुलिस ने 10 नामजद सहित 12 के खिलाफ हत्या व डकैती में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में आरोपी प्रधान सहित दो लोग पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में एसओजी सहित पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव व चौकी सरह निवासी बृजनंदन शुक्ला, पुत्र चंदन व त्रिपुरारी को गांव के लोगों ने चुनाव की रंजिश में रविवार को लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान बृजनंदन की मौत हो गई थी। भाई चंदन मौत व जिंदगी से जूझ रहा है। पुत्र त्रिपुरारी ने गांव के स्व. सुखपाल सिंह के पुत्रों अनिरूद्ध उर्फ बौखा, समरे, अरविंद, गोविंद, सरविंद, गोपाल, प्रधान रामवीर श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस से मिलीभगत होने का आरोप
19 जुलाई को इन लोगों ने दुकान में घुसकर पिता से मारपीट कर 38,00 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। एफआईआर के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी अरविंद, गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी प्रधान रामवीर व महेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ कर रही है। एसओजी प्रभारी अमित गंगवार सहित अन्य टीमों ने किसान की हत्या के अन्य आरोपियों की तलाश में गांव में कई स्थानों पर दबिश मारी। आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए हैं। उनकी लोकेशन भी नहीं मिल रही है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मृतक ग्रामीण बृजनंदन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में सजा हो चुकी थी। जनपद हरदोई से उनका अपराधिक रिकार्ड खंगलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर अंतिम संस्कार से इन्कार
फोटो- 24, 25, 35
बृजनंदन के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसमें ग्रामीण की मौत बाएं पैर की हड्डी टूटने व अन्य चोटों से नस फटने से अधिक खून बहने के कारण होना बताई गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुत्र त्रिपुरारी सहित परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनोंं ने सरह चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी पर नाबालिग पुत्र से मारपीट कर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। सीओ सिटी के आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास, नहीं मिलने पर तीन-चार दिन में वारंट लेकर कुर्की की कार्रवाई करने की बात लिखकर देने पर परिजन मान गए। शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वर्गधाम लेकर चले गए।


लापरवाही में जांच में पुलिस कर्मियों को दे दी गई क्लीन चिट
सरह में धारदार हथियार से हमला व फायरिंग की घटना में आला अधिकारियों को गुमराह करने के मामले में चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी व सिपाहियों को जांच में क्लीन चिट दे दी गई जबकि सरह चौकी की भूमिका को लेकर पूरे गांव के लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण के परिजनों के आवास से भगाने के मामले में पीआरओ आर एन सिंह की फटकार लगाई गई। वह भी अपने बचाव में दलील देते रहे। ऐसे में सवाल उठता है कि गांव में खूनी खेल चलता रहा, और किसी ने उसको रोकने की कोशिश भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed