फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jail for the accused of physically harassing a minor girl

Farrukhabad News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को जेल

Sun, 06 Aug 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jail for the accused of physically harassing a minor girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी छह माह से छात्रा के अश्लील फोटो खींचकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शनिवार को गांव के एक अधेड़ रामवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उसकी 14 वर्ष की पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। रामवीर ने पुत्री का डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए।
विज्ञापन

फोटो वायरल करने की धमकी देकर रामवीर छह माह से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसने आप बीती घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने सटीक सूचना पर गांव गदनपुर चैन तिराहा से रामवीर को दबोच लिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म में अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed