फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaihind won the thrilling match by nine runs and reached the semi-finals.

Farrukhabad News: रोमांचक मुकाबले में जयहिंद नौ रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 05 Dec 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jaihind won the thrilling match by nine runs and reached the semi-finals.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) के सीनियर वर्ग मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जयहिंद इलेवन ने शिवओम इलेवन को रोमांचक मुकाबले में हराकर नौ रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जयहिंद इलेवन के कप्तान फज्जी खां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सलामी बल्लेबाज अंशुल पाठक व मुरली ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदार की। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए स्कोर आगे ले जा रहे थे। इसी दौरान गेंदबाज शिवम ने अंशुल पाठक को एलबीडब्ल्यू आउट कर सलामी जोड़ी तोड़ दी। दो रन ही टीम जोड़ सकी थी कि 30 रनों पर गेंदबाज सनी ने मुरली को भी बोल्ड कर दिया। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला थमा नहीं और पूरी टीम 24वें ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फज्जी खान ने 25, शैलू ने 23 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

शिवओम इलेवन के गेंदबाज शिवम कुमार ने पांच व जोगिंदर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम इलेवन की शुरुआत अच्छी रही। ओपनिंग जोड़ी सुमित व भानु मिश्रा ने पहले विकेट के लिए 20 रन जोड़े। अनुज ने सुमित को कैच आउट कराकर जोड़ी तोड़ी। एक समय टीम ने चार विकेट 27 रन पर खो दिए थे। सनी दुबे व विपिन कुमार धीरे-धीरे टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान सलमान ने सनी दुबे (33) को कैच आउट कराकर मैच का रुख फिर मोड़ दिया। कुछ देर में ही अनुज भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पूरी टीम 102 रनों पर ऑलआउट हो गई। शैलू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व डॉ. अमित सक्सेना ने की। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed