{"_id":"61cdf46a4e167c653339d632","slug":"jaihind-club-reached-the-final-of-the-cricket-tournament-farrukhabad-news-knp6726303131","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा जयहिंद क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा जयहिंद क्लब
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में बैटिंग करता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेले जा रहे सरदार पटेल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में जयहिंद क्लब ने सेमीफाइनल में स्टेडियम जूनियर इलेवन को 53 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान दानिश खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
सरदार पटेल युवा मंच फाउंडेशन की ओर से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सरदार पटेल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। गुरुवार को जयहिंद क्लब और सुपर-30 इलेवन के बीच क्वार्टर फाइनल हुआ। जय हिंद क्लब के कप्तान दानिश खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में 136 रन बनाए। दानिश खान ने 13 चौके और चार छक्के की मदद से 94 रन और पवन ने 18 रन बनाए। सुपर-30 इलेवन के मोनू ने दो, विक्की ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सुपर-30 इलेवन टीम तीन विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई। नानू सोमवंशी ने 29, हिमांशू ने 27, बंटू ने 26 रन बनाए। जयहिंद क्लब के अर्जुन भदौरिया ने दो, दानिश खान ने एक विकेट लिया। 35 रन से जयहिंद क्लब ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मोनू कटियार ने दानिश खान को मैन आफ द मैच की ट्रॉफी और 1100 रुपये इनाम दिए।
विज्ञापन
दूसरा मैच सेमीफाइनल स्टेडियम जूनियर इलेवन और जयहिंद क्लब के बीच में हुआ। टॉस जीतकर जयहिंद क्लब के कप्तान दानिश खान ने बैटिंग का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बनाए। दानिश खान ने 63, सोनू ठाकुर ने 39 रनों का सहयोग किया। स्टेडियम जूनियर इलेवन के अक्षय पाल ने दो, पंकज ने एक विकेट लिया।
जवाब में स्टेडियम जूनियर इलेवन टीम आठ विकेट खोकर महज 64 रन ही बना पाई। जयहिंद क्लब ने 53 रन से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान दानिश खान को फिर मैन आफ द मैच की ट्रॉफी सौरभ कटियार ने दी। अंपायर की भूमिका मोहम्मद अहमद खां, रफीकुल अंसारी ने निभाई। इस दौरान सरदार पटेल युवा मंच के गौरव कटियार, अंकित कटियार, उत्कर्ष कटियार, पंकज कटियार, दीपक कुमार, सुशील सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह व क्रिकेट कोच अमिताभ पान मौजूद रहे।