फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaihind Club and Sangam XI in the finals

जयहिंद क्लब व संगम इलेवन फाइनल में पहुंची

Sat, 20 Mar 2021 09:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Jaihind Club and Sangam XI in the finals
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दानिश खान को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते निवर्तम? - फोटो : FARRUKHABAD
जयहिंद क्लब व संगम इलेवन फाइनल में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय क्रिकेट टी-20 कप टूर्नामेंट में जयहिंद क्लब और संगम इलेवन टीम ने प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ी दानिश खान व अमन तिवारी को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में डॉ. राममनोहर लोहिया राज्य स्तरीय क्रिकेट टी-20 कप टूर्नामेंट चल रहा है। शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच जय हिंद क्लब फतेहगढ़ और पैंथर क्लब कानपुर के बीच में हुआ। पैंथर क्लब टीम के कप्तान आयुष श्रीवास्तव ने टॉस जीत कर जयहिंद क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जयहिंद के कप्तान दानिश खान ने आठ चौके, दो छक्के जबकि अब्दुल रहमान ने 21 रन, असगर अली ने 16 रन का योगदान देकर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

जवाब में पैंथर क्लब कानपुर की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी और 92 रन बनाकर आल आउट हो गई। जयहिंद क्लब टीम ने 42 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव ने खिलाड़ी दानिश खान को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी और 500 रुपये का पुरस्कार दिया। दूसरा सेमीफाइनल संगम इलेवन फर्रुखाबाद व डोमिनेटर क्लब के बीच में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोमिनेटर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करके 109 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में संगम इलेवन टीम बल्लेबाजी करने मैदान में आई। खिलाड़ियों ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। इससे संगम इलेवन फाइनल में पहुंच गई। खिलाड़ी अमन तिवारी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी व 500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट व बैडमिंटन में मेडिकल छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
कमालगंज। बाबू सिंह दद्दू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भोजपुर में शनिवार को ‘ऊर्जा-2021’ खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रिकेट व बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में शनिवार को कॉलेज चेयरमैन अंचल सिंह यादव व प्राचार्य डॉ. एके बाथम ने टॉस कराकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ कराया। अंतिम वर्ष 2015 बैच के छात्रों ने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट खोकर नौ विकेट से जीत हासिल की।

ऋषभ मिश्रा मैन ऑफ द मैच रहे। छात्राओं की बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता में अंतिम वर्ष की ऐश्वर्या व राखी राजपूत एवं आरुषि व सुरभि फाइनल में पहुंचीं। डॉ. रतन सिंह, डॉ. विनायक, डॉ. नरेंद्र सेंगर, डॉ. मोहित, डॉ. कुंदन, डॉ. रम्या, डॉ. कंचन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed