{"_id":"5f230fd48ebc3e638d295e05","slug":"isolation-farrukhabad-news-knp57420416","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में संक्रमित की देखभाल करने वाले रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में संक्रमित की देखभाल करने वाले रहें सावधान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति है। वहीं मरीज व उनकी देखभाल करने वाले परिजनों को विशेष सावधानी की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को मुसीबत में डाल सकती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने से ही कोरोना को मात देना संभव है।
नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य का कहना है कि होम आइसोलेशन के दौरान संक्रमित मरीज को पूरे समय तीन लेयर वाला मेडिकल मास्क पहनना है। आठ घंटे बाद या गीला होने पर मास्क बदल देना चाहिए। इस्तेमाल किए गए मास्क को एक फीसद सशेडियम हाइपोक्लोराइड के घोल में डुबोने के बाद ही डस्टबिन में डालें। एक सुनिश्चित कमरे में रहकर संक्रमित मरीज बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के संपर्क में न आएं। ज्यादा से ज्यादा आराम करने के साथ अपने इस्तेमाल वाला सामान परिजनों से दूर रखें। दरवाजे, हैंडल, नॉब्स, मेज व सतह आदि को एक फीसद हाइपोक्लोराइड के घोल से साफ करते रहना चाहिए।
दवाओं का समय से सेवन और शरीर के तापमान देखने की विशेष आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की दिक्कत या कोई शारीरिक परिवर्तन दिखने पर डाक्टर से संपर्क करें। वहीं देखभाल करने वालों के लिए हाथों की सफाई व मास्क पहनना बहुत जरूरी है। शौचालय का उपयोग करने के बाद, भोजन करने से पहले, भोजन तैयार करने से पहले और बाद में हाथों की 40 सेकंड तक साबुन-पानी से सफाई करने या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।