फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Irrigated barren land with hard work, flowers of self-reliance blossomed from gardening

Farrukhabad News: बंजर जमीन को मेहनत से सींचा, बागवानी से खिल उठे स्वावलंबन के फूल

Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Irrigated barren land with hard work, flowers of self-reliance blossomed from gardening
कमालगंज। कृषि-वानिकी में महिलाओं के बड़े मजबूत कदमों से स्वावलंबन के फूल खिल रहे हैं। बीबीपुर के किसान स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओं ने ग्राम सभा की बंजर जमीन को अपनी मेहनत से सींच कर मिसाल कायम कर दी। दो साल में नौ बीघा में अमरूद का बाग तैयार हो गया।
विज्ञापन

बीबीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास ग्राम सभा की नौ बीघा बंजर जमीन दो साल पहले गांव के किसान स्वयं सहायता समूह को दी गई थी। समूह की 12 महिलाओं ने 2021 में अपनी मेहनत और जज्बे से जमीन को उपजाऊ बनाकर 250 अमरूद के पौधे लगाए। किनारे-किनारे 200 पौधे करौंधा के भी रोपित किए। समर्पण के साथ लगातार देखभाल से पौधे बड़े होने लगे। पहली फसल में हर पेड़ पर 10 किलो तक अमरूद लगे। आसपास के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी ताजे अमरूद उपलब्ध हुए। अब तीन माह बाद दूसरी फसल तैयार होने को है। करौंदा के पेड़ भी बड़े हो गए, उनमें भी फसल आएगी। समूह की महिलाओं ने तुरई, भिंडी, कद्दू, रौंसा, टमाटर, मिर्च, लौकी, दरारी की छियां आदि की सब्जी उगाकर भी छाप छोड़ी। जैविक विधि से तैयार सब्जियों की खासी मांग रही।
विज्ञापन


समूह की अध्यक्ष अंजली का कहना है कि जब बंजर जमीन समूह को मिली थी। सचिव दुर्गा, कोषाध्यक्ष फूलन देवी व अन्य सदस्यों ने एक स्वर से संकल्प लिया था, कि कृषि-वानिकी भी महिलाओं के लिए स्वावलंबन का बड़ा जरिया हो सकता है। संकल्पों को हर हालत में सफलता की सीढ़ी तक ले जाना है। आखिर जी तोड़ मेहनत रंग लाई। कृषि-वानिकी से स्वावलंबन के फूल खिलने लगे। अंजली का कहना है कि गरीब महिलाओं की सामाजिक मजबूती के लिए आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी है। समूह की महिलाएं बालिका शिक्षा के प्रसार, बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चला रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed