{"_id":"5ebab72b8ebc3e9021208bce","slug":"invoice-in-lalgate-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp559761310","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगेट पर चला चेकिंग अभियान, चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगेट पर चला चेकिंग अभियान, चालान काटे
विज्ञापन
लालगेट पर वाहनों को रोक कर वाहन चेक करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद शहर में कोरोना की दस्तक होते ही प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कोतवाल ने बाजार में घूमकर दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस बनाने की चेतावनी दी। लालगेट पर यातायात निरीक्षक की टीम ने वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया। कई लोगों को चालान भी काटे।
सुबह से ही लालगेट पर यातायात निरीक्षक देवेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क, बाइकों पर एक से अधिक सवारी, कार में अधिक सवारी होने पर उनके चालान काटे गए। तमाम लोगों को बाजार में नहीं घुसने दिया।
कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बाजार में घूमकर दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की बात कही। कहा कि यदि कहीं भी भीड़ मिली, तो वह कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे। जिन दुकानों पर बाहर रस्सियां नहीं बंधी थीं, उन दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। अपने सामने ही रस्सी बंधवाईं।