{"_id":"6467cde71cf1f2938e0e48a4","slug":"investigation-started-on-the-complaint-of-breakup-of-crores-in-the-municipality-farrukhabad-news-c-12-1-243192-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नगरपालिका में करोड़ों के गोलमाल की शिकायत पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नगरपालिका में करोड़ों के गोलमाल की शिकायत पर जांच शुरू
Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। नगरपालिका में करोड़ों के विकास कार्यों में गोलमाल की शासन में शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा गठित की जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने नगरपालिका क्षेत्र में हुए चार विकास कार्यों को देखकर अभिलेखों से मिलान किया। इसमें टीम को मौके पर कार्य तो मिले लेकिन वे मरम्मत योग्य दिखाई पड़े। फिलहाल जांच जारी है।
नगरपालिका परिषद कायमगंज में 16, 23 व 30 जुलाई 2022 को बुलाई गई बोर्ड की बैठक का सभासदों ने यह कहकर बहिष्कार कर दिया था कि उन्हें साढ़े चार वर्षों में आय व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया। इस मामले में पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष/निवर्तमान सभासद सत्यपाल लोधी, निवर्तमान सभासद आमिर खान सहित 13 सभासदों ने पालिका अध्यक्ष, ईओ व जेई पर विभिन्न विकास कार्यों में करोड़ों के गोलमाल का आरोप लगाते हुए कमेटी का गठन कर जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। जांच में 18 विंदु जैसे प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, फुटपाथ, एमआरएफ सेंटर, फब्बारा निर्माण कार्य आदि की जांच के लिए मांग की गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी संजय सिंह ने 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। शुक्रवार को टीम में शामिल अपर उपजिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, उपकोषाधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम संजय सिंह व ईओ डीडी सिंह भी साथ थे। टीम ने पुल गालिब तिराहे पर फव्वारा व आसपास की इंटरलॉकिंग का काम देखा। पेट्रोल पंप के पास इंटरलाकिंग की खोदाई कर उसकी गुणवत्ता देखी। लुधैया स्थित एमआरएफ सेंटर व डंपिंग ग्राउंड देखा। यहां मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं मिला। टीम ने निर्माण कार्यों का कागजी मिलान किया है। जांच टीम के मुताबिक प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हुआ है। अपर उपजिलाधिकारी गजराज सिंह ने बताया जांच में कई दिन लगेंगे। फिलहाल जो कार्य देखे गए उनमें गुणवत्ता में कमी पाई गई है।