फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation started against erstwhile CMS

तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

Fri, 26 Mar 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against erstwhile CMS
डॉ. एसपी सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति व भ्रष्टाचार के आरोप की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर के इंस्पेक्टर ने शुरू कर दी है। सीएमएस व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उनके कार्यकाल में हुए टेंडर और की गई खरीद का ब्योरा जांच अधिकारी ने मांगा है।
डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के तत्कालीन सीएमएस डॉ. एसपी सिंह के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की गई थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार व गृह जनपद फर्रुखाबाद की जगह जिला लखीमपुर बताने के आरोप लगाए गए हैं। राज्यपाल की सचिव वीके झिमोली ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निदेशक (प्रशासन) को 11 दिसंबर 2020 को विभागीय जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद डॉ. एसपी सिंह का तबादला कानपुर देहात कर दिया गया था। आय से अधिक संपत्ति व भ्रष्टाचार के आरोप की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव को दी गई है। प्रदीप ने एक सप्ताह पूर्व शिकायतकर्ता व डॉ. एसपी सिंह के बयान दर्ज कर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. एसपी सिंह की तैनाती के दौरान लोहिया अस्पताल में कितने टेंडर हुए, किस कंपनी की दवाएं ली गईं और कब कितने रुपये का भुगतान हुआ इसकी जानकारी कानपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य से मांगी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed